IPL 2022: क्रिस गेल या एबी डीविलियर्स नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में गौतम गंभीर की उड़ाई थी नींद

IPL 2022: क्रिस गेल या एबी डीविलियर्स नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में गौतम गंभीर की उड़ाई थी नींद

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज, 2011 के फाइनल में पारी को संभालने के लिए पहचाने जाने वाले खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर अपना एक अनुभव साझा किया हैं गौतम गंभीर ने बताया कि कैसे रोहित शर्मा से एक कप्तान के रूप में खौफ खाते थे गौतम गंभीर, जबकि आईपीएल में कई विस्फोटक खिलाड़ी भी थे। आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी ने काफी ऊंचे आयाम हासिल किए है। जिसके बाद अब वो भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट में कप्तान भी बनाए गए हैं।

मेरी रातों की नींद गायब कर दी थी रोहित शर्मा ने : गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर जोकि कोलकाता नाइट राइडर्स से कप्तानी कर खिताब जीतने वाले कप्तान की लिस्ट में रखे जाते हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर वो सबसे ज्यादा किस खिलाड़ी से खौफ खाते थे? इसका जवाब बताया है। आईपीएल के खुद की कप्तानी के दिनों की बात करते हुए उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा की वजह से उन्हे रातों की नींद नहीं आती थी। जबकि आईपीएल में क्रिस गेल और कई विस्फोटक खिलाड़ी भी शामिल थे। गौतम गंभीर ने कहा कि,

” कप्‍तान के तौर पर मैं रोहित शर्मा ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने मेरी रातों की नींद उड़ा रखी थी। आईपीएल में क्रिस गेल या एबी डीविलियर्स या किसी अन्य खिलाड़ी से डर नहीं लगा था। सिर्फ रोहित शर्मा से ही लगा। मेरे हिसाब से वो एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने मेरी रातों की नींद उड़ा दी थी। इंडियन प्रीमियर लीग IPL के इतिहास में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्‍तान हैं”।

रोहित ने जीती पांच ट्रॉफी, बनाया टीम को सबसे सफल टीम

रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी। साथ ही मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के अंडर ही अपनी पहली ट्रॉफी भी जीती थी। जिसके बाद सिलसिला चलता रहा। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है और रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कैप्टन है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पांच बार खिताब अपने नाम किया हैं। IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो जायेगी।

ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी रोहित शर्मा की तारीफ

इरफान पठान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने भी स्टार स्पोर्ट्स कार्यक्रम में गौतम गंभीर की बात से सहमति जताई और साथ रोहित शर्मा की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने रोहित शर्मा को आईपीएल का सबसे सफल कप्तान बताया है और एक कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का नाम हमेशा शीर्ष पर रहेगा ते भी कहा है। उन्होंने कहा कि, ” मुंबई इंडियंस और आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा को हमेशा याद रखा जाएगा। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का नाम मुंबई इंडियंस में हमेशा शीर्ष पर सुसज्जित रहेगा”।

You May Also Like!